विदेश नीति को मिला बूस्ट: भारत-अंगोला संबंध गहरे, मोजाम्बिक के साथ ट्रेड में प्रगति; आंध्र बना नया निवेश केंद्र
व्यापार: अंगोला के उद्योग व वाणिज्य मंत्री रुई मिगुएन्स डी ओलिवेरा भारत को एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में देखते हैं। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई अपनी बैठक का जिक्र किया।
ओलिवेरा ने कहा कि यह एक बहुत ही उपयोगी बैठक थी। हमने इस बात पर विचारों का आदान-प्रदान किया कि अंगोला और भारत के बीच कैसे मजबूत संबंध बनाए जा सकते हैं। यह बैठक हमारे लिए अपने संबंधों को बेहतर बनाने के तरीके तलाशने का एक अवसर थी। हम भारतीय अर्थव्यवस्था को, विशेष रूप से हाल के दिनों में, बहुत मजबूत देखते हैं, और इसमें काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।
मोजाम्बिक के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत
इसके अलावा गोयल ने मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव एंटोनियो ग्रिस्पोस के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर भी बातचीत की। दोनों की मुलाकात सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान हुई। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव एंटोनियो ग्रिस्पोस से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा की।
सीआईआई शिखर सम्मेलन में आंध्र प्रदेश को मिली सौगात
विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन 2025 में व्यापार जगत के नेताओं द्वारा वित्त, कौशल और स्वास्थ्य सेवा के लिए ठोस योजनाओं की घोषणा के साथ ही आंध्र प्रदेश को भारत के विकास के अगले चरण के केंद्र में रखा गया।
आंध्र प्रदेश है एक रणनीतिक विकास इंजन
बजाज फिनसर्व के सीएमडी संजीव बजाज ने कहा कि यह राज्य सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत के लिए एक रणनीतिक विकास इंजन है। इसके तटीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे और शासन को व्यापार, तकनीक, डिजिटल और तकनीकी नवाचार के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि एक आधुनिक और समावेशी वित्तीय प्रणाली को इस विकास के साथ तालमेल बिठाना होगा और बजाज फिनसर्व हर आंध्रवासी को उसकी अपनी यात्रा में सक्षम बनाने के लिए तत्पर है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि इस वर्ष केवल आंध्र प्रदेश में ही 30 लाख से अधिक आंध्रवासियों, व्यक्तियों, छोटे व्यवसायों को कवर किया जाएगा, 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया जाएगा।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया