धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में जोरदार संबोधन, बोले– ‘जय श्रीराम’ पर आपत्ति करने वालों पर साधा निशाना
मथुरा: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा मथुरा के कोसी में पहुंच चुकी है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान चर्चा में है। शुक्रवार शाम उन्होंने कहा कि जिन्हें राम नाम, वंदे मातरम और जय श्रीराम से दिक्कत है, वे लाहौर का टिकट कटवा लें। अगर उनके पैसा न हो तो वे खुद कर्ज लेकर ऐसे लोगों का टिकट करवा देंगे। शास्त्री ने यह भी कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।
धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वे मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं। वे उन लोगों के विरोधी हैं जो राम और राष्ट्र के नहीं हो सकते। वे उन लोगों के भी विरोधी हैं जो खाते भारत का हैं और गुणगान उन लोगों का करते हैं। उन्होंने कुछ हिंदुओं द्वारा गीता, गंगा, संतों और सनातन एकता पद यात्रा का विरोध करने पर टिप्पणी की। शास्त्री ने कहा कि जैसे शुगर होने पर शुगर चेक करवाया जाता है, वैसे ही जो हिंदुओं का विरोध करते हैं, वे अपना डीएनए टेस्ट करवा लें।
गदा और चांदी का मुकुट पहनाया गया
इस अवसर पर राष्ट्रगान और वंदेमातरम के साथ एकजुट होने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बाल्मीकि समाज ने धीरेंद्र शास्त्री को गदा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
धीरेंद्र शास्त्री की कई बार तबीयत खराब हुई
आपको बता दें कि सनानत एकता यात्रा के मथुर पहुंचते समय धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत कई बार खराब हुई। कोसीकलां की मंडी से शुरू हुई 15 किलोमीटर की यात्रा के दौरान कई बार कमजोरी के चलते उनको सड़क पर लेटना पड़ गया। तेज बुखार और थकान के चलते उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी लेकिन सनातन प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए उन्होंने विश्राम नहीं किया।a

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य