छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, 17 नवंबर तक इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अपने शहर का हाल!
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही सर्दी ने जनजीवन पर असर डाल दिया है. सुबह और रात के समय कंपकंपी बढ़ गई है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन में तापमान में और गिरावट आएगी.
छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने आम लोगों को परेशान कर दिया है. बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर जैसे इलाकों में सुबह और शाम अलाव का सहारा लेना मजबूती बन चुका है. कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं.
दुर्ग-रायपुर में शीतलहर के बने हालात
मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. दुर्ग में रात का तापमान 10°C, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है. राजधानी रायपुर में नवंबर में 9 साल बाद दूसरी बार रात का तापमान 13°C तक गिरा है.
सरगुजा में सबसे कम तापमान
सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा राजनांदगांव के कई इलाकों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। अन्य जिलों में भी सुबह के समय ठिठुरन का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है।
इन शहरों में सामान्य से नीचे तापमान
रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है.
राजधानी का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे 29 डिग्री दर्ज किया गया।
माना में पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया.
दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ.
अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक गिर गया और अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा.
बिलासपुर में अधिकतम 28.4 और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान दर्ज हुआ
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा.

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं