बहराइच में मासूम पर भेड़िये का हमला, पुलिस और ड्रोन से जारी बचाव अभियान
बहराइच: बहराइच जिले में एक बार फिर भेड़िये का आतंक बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोडहिया नंबर-3, नया लोधन पुरवा गांव में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास भेड़िये ने हमला कर दिया। इस बार उसका निशाना तीन साल की मासूम जाह्नवी पुत्री संतोष बनी। बच्ची अपने घर के सामने धूप में खेल रही थी तभी अचानक भेड़िया आया और उसे उठा ले गया।
घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भेड़िये का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों की ओट लेते हुए गन्ने के खेत में भाग निकला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ड्रोन कैमरे की मदद से बच्ची की खोज शुरू कर दी है। ग्रामीण भी टीम के साथ खेतों की तरफ खोजबीन में जुटे हैं।
डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि टीम मौके पर तैनात है। ड्रोन कैमरे से इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। उम्मीद है जल्द ही कोई सुराग मिलेगा। गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाकों में भेड़िये को कई बार देखा गया है लेकिन अब उसने फिर हमला कर दिया जिससे दहशत और बढ़ गई है।

हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?