CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, नुआपाड़ा में करेंगे प्रचार
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज को ओडिशा दौरे पर रहेंगे. जहां वे नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे. सीएम रायपुर से हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे.
आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे CM विष्णु देव साय
बता दें कि नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं CM साय आज BJP प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. CM साय सुबह 11.45 बजे हेलिकॉप्टर नुआपाड़ा पहुंचेंगे. दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक सभा में शामिल होंगे. इसके बाद CM साय दोपहर 2.45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौटेंगे.
जय ढोलकिया के पक्ष में करेंगे प्रचार
नुआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजेडी से स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी मुकाबले में हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत तांडी, और ओडिशा जनता दल के शुकाधर डड़सेना भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

जिम्मेदारियों के बीच मेहनत कर हासिल की शानदार सफलता
आग की लपटों में घिरी बस्ती, 25 झोपड़ियां जलकर खाक
सबरीमाला विवाद पर सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना का बयान सुर्खियों में
गर्मी से राहत: इन जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
फरारी का अजीब तरीका: साधु बनकर बचता रहा, आखिरकार पकड़ा गया
वोटिंग खत्म, अमित शाह ने चुनाव आयोग और पुलिस बल को दिया श्रेय
धर्मांतरण एंगल पर खुफिया एजेंसियों की नजर
बंगाल में सियासी तापमान हाई, ‘झालमुड़ी’ बयान से छिड़ा विवाद
झुलसा रहा सूरज: MP के इन शहरों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा