आज से शुरू हुआ मतदाता सूची सत्यापन, घर-घर दस्तक देंगे BLO
बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विशेष इंटेंसिव रिवीजन आज से शुरू हो रहा है. इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा. नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे. BLO घर-घर जाकर सर्वे करेंगे. जरूरत पड़ने पर दस्तावेज मांगे जाएंगे, फिर मिलान किया जाएगा. ये प्रकिया आज से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी. वहींं 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ में SIR की शुरुआत, 4 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया
प्रदेश में गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलाई जाएगी. मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा. दावे और आपत्ति की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक सुधार की जाएगी. नोटिस चरण सुनवाई और सत्यापन 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया जायेगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जायेगा. SIR के लिए 13 दस्तावेज मान्य होंगे.
कौन से दस्तावेज होंगे जमा?
आयोग ने 13 वैध दस्तावेज तय किए हैं, जिनमें सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र, पेंशन आदेश, परिवार रजिस्टर, मैट्रिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, NRC (जहां लागू), आधार से जुड़े निर्देश (09.09.2025 का पत्र), भूमि या मकान आवंटन रिकॉर्ड आदि शामिल हैं। मतलब कि बिना वैध सरकारी दस्तावेज़ के नाम दर्ज नहीं होगा, और गलत दस्तावेज देने पर कानूनी कार्रवाई तय है.
क्या है SIR?
SIR का मतलब विशेष गहन पुनरीक्षण
SIR की मदद से वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है
18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है
चुनावी क्षेत्र से जा चुके लोगों का नाम हटाया जाता है
वोटर लिस्ट में नाम-पते की गलतियां ठीक की जाती है
BLO घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान