शामला हमजा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, खुशी में छलके जज़्बात
मुंबई: केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की घोषणा बीते दिन सोमवार को हुई। इसमें अभिनेत्री शामला हमजा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर सम्मानित किया गया है। फिल्म 'फेमिनिची फातिमा' के लिए इस उपलब्धि पाकर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
शामला हमजा ने कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं
एएनआई से बात करते हुए, शामला हमजा ने कहा, "यह मेरी दूसरी फिल्म है और मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका केवल फिल्म ‘1001 नुनाकल’ की वजह से मिला। मैं वास्तव में टीम और निर्देशक फासिल मुहम्मद की आभारी हूं।"
‘मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं’
अभिनेत्री शामला हमजा को पुरस्कार मिलने के बाद से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में साउथ सुपरस्टार ममूटी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। उनका संदेश देखकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बस इतना कहा, 'बधाई हो' और मेरे लिए खुश होने के लिए यही काफी है।"
‘फेमिनिची फातिमा’ ने बटोरी सुर्खियां
मलयालम फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ के लिए फासिल मुहम्मद को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ 29वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव में भी खूब सराही गई।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
मलयालम अभिनेता ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वहीं ‘मंजुमल बॉयज’ को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। रैपर वेदान को इस के फिल्म गाने ‘कुथांथ्रम’ के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला।

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान