छठ पूजा के अवसर पर CM विष्णु देव साय जाएंगे जशपुर, दुलदुला घाट पर करेंगे पूजा-अर्चना
आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है. व्रती महिलाएं आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी. इसी कड़ी में आज CM विष्णु देव साय जशपुर जिले के दुलदुला जाएंगे. जहां वे छठ घाट पर चल रहे छठ महापर्व में सम्मिलित होकर सूर्य उपासना करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे.
छठ महापर्व का तीसरा दिन
बता दें कि आज यानि 27 अक्टूबर को छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में जाना जाता है. आज शाम व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी. वैसे तो कई व्रतों और त्योहारों में उगते सूर्य की पूजा की जाती है, लेकिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा केवल छठ पर्व में ही है. यही कारण है कि इस दिन का विशेष महत्व है.
कोरबा में कार्यक्रम में होंगे शामिल
वहीं आज CM साय कोरबा के दौरे पर रहेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से होगी, जहां से वे पुलिस ग्राउण्ड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे. लगभग 02:20 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान हेलिपैड, कोरबा पहुंचकर मुख्यमंत्री अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां 02:30 से 03:15 बजे तक पूर्व निर्धारित गतिविधियों में भाग लेंगे. कोरबा के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के दुलदुला पहुंचेंगे.

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में