नुआपाड़ा उपचुनाव: छत्तीसगढ़ के नेताओं को भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी, CM विष्णु देव साय समेत 9 स्टार प्रचारकों के साथ प्रचार अभियान
ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. जहां CM विष्णु देव साय समेत 9 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहां बीजेपी की ही जीत होगी.
नुआपाड़ा उपचुनाव में आज प्रचार करेंगे गुरु खुशवंत
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना हुए. उन्होंने उपचुनाव को लेकर कहा कि पार्टी के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहां हमारे लोग भी रहते हैं. उपचुनाव है, वहां हम प्रचार कर रहे हैं. ओडिशा के नूआपाड़ा में कमल खिलेगा. बीजेपी सरकार के द्वारा बहुत सारी योजना चलाई जा रही है.
कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चलता है – खुशवंत साहेब
कांग्रेस के संगठन सृजन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तंज कसते हुए कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम दिखावा है. पहले से कांग्रेस पार्टी में सेट होता है. किसको बनाना है किसको नहीं बनाना है. कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चलता है. कार्यकर्ताओं को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का कभी भला नहीं हुआ है. सोशल मीडिया में पोस्ट आ रहे हैं, किस तरीके से भेदभाव किया जा रहा है.
उन्होंने PM मोदी के दौरे को लेकर कहा कि 1 नवंबर को पीएम मोदी आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ के लोग उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री आज राज्योत्सव स्थल का जायजा लेने भी जाएंगे. पीएम मोदी के राज्योत्सव में आने से काफी खुशी होगी.

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं