ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव: भारत के खिलाफ मैक्सवेल की वापसी, 9 खिलाड़ियों का हाल
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ बीच सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं. ये बदलाव आखिरी वनडे के साथ साथ 29 अक्टूबर से शुरू हो रही T20 सीरीज की टीम में भी देखे गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुए इस बदलाव की जद में 9 खिलाड़ी आए हैं. सबसे बड़ी खबर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर है, जो अपनी इंजरी से उबरकर वापसी करते दिख रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान मैक्सवेल की कलाई फ्रैक्चर हो गई थी, जिसके चलते उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा था. लेकिन, अब वो भारत के खिलाफ T20 सीरीज की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करते दिखेंगे.
ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम में 6 खिलाड़ियों को लेकर अपडेट
ग्लेन मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम में 4 और खिलाड़ियों को लेकर भी अपडेट है. अब सवाल ये है कि ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम में बदलाव के बाद कौन अंदर और कौन बाहर होने वाला है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. ग्लेन मैक्सवेल उसके पहले दो मैचों से बाहर रहेंगे. लेकिन, तीसरे, चौथे और 5वें T20 के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. बेन ड्वारशुइस को चौथे और 5वें T20 के लिए चुना गया है. वहीं 20 साल के तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को तीसरे, चौथे और 5वें T20 के लिए सरप्राइज पैकेज के तौर पर चुना गया है. इन सबके अलावा जोश फिलिप पांचों T20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे.
ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम से बाहर होने वाले 2 खिलाड़ी होंगे. इनमें पहला नाम जॉश हेजलवुड का होगा, जो पहले दो T20 के बाद बाहर हो जाएंगे. वहीं दूसरे खिलाड़ी जो बाहर होंगे वो शॉन एबट रहेंगे. एबट पहले 3 T20 के बाद बाहर हो जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में 3 खिलाड़ियों पर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी वनडे के लिए भी टीम में बदलाव किया है. भारत के खिलाफ उसका आखिरी वनडे 25 अक्टूबर को है, जिसमें जैक एडवर्ड्स और मैट कुन्हेमन की वापसी हुई है. वहीं मार्नस लाबुशेन तीसरे वनडे की टीम से बाहर हो गए हैं.

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं