व्हाइट हाउस में चलेगा बुलडोजर, ईस्ट विंग की जगह बनेगा नया भव्य बॉलरूम
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय व्हाइट हाउस (White House) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एलान किया है कि व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तोड़कर वहां एक नया, भव्य प्रेसिडेंशियल बॉलरूम (Presidential Ballroom) बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह निजी रूप से फंडेड है और इससे अमेरिकी करदाताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। ट्रंप ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर के दी। उन्होंने बताया कि यह बॉलरूम राजकीय यात्राओं, बड़े आयोजनों और आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए काम आएगा।
ट्रंप ने कहा कि 150 वर्षों से हर राष्ट्रपति यह सपना देखता रहा है कि व्हाइट हाउस में एक बॉलरूम हो। मुझे गर्व है कि मैं इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को शुरू करने वाला पहला राष्ट्रपति बना। बता दें कि इस नए बॉलरूम का आकार लगभग 90,000 वर्गफुट होगा और इसकी अनुमानित लागत 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये) है। यह ट्रंप की लंबे समय से चली आ रही इच्छा का हिस्सा है कि व्हाइट हाउस में आधुनिक और आलीशान इवेंट स्पेस बनाया जाए, जो उनके निजी क्लबों की तरह भव्य दिखे।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?