दीपों के पर्व पर सीएम ने कहा– हर घर में उजाला और खुशहाली बनी रहे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (20 अक्टूबर) को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है.
वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारी वर्ग का जमावड़ा रहा और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया. सीएम मोहन यादव ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, वैभव और आनंद की वर्षा हो, यह कामना की.
स्वदेशी अपनाने का आह्वान
साथ ही, उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया.
सीएम से मिलने पहुंचे मंत्री
मुख्यमंत्री यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी.
पुलिस अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व जन-सामान्य से भेंटकर उन्हें पर्व की मंगलकामनाएं दीं.
मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया. उन्होंने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. यही कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे. मुख्यमंत्री यादव ने उल्लास और प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी. दीपावली के मौके पर हर तरफ रोशनी बिखरी पड़ी है. बाजारों में रौनक है और उत्साह उमंग के साथ यह पर मनाया जा रहा है. घरों पर आकर्षक और भव्य रोशनी की गई है. वहीं देवालयों में भी विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला रात तक जारी रहा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल