ब्राजील सरकार का विवादित फैसला: अमेजन क्षेत्र में शुरू होगा तेल उत्खनन अभियान
व्यापार: ब्राजील की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास को अमेज़न नदी के मुहाने के पास अन्वेषण के मकसद से ड्रिलिंग की अनुमति मिल गई है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब कुछ ही हफ्तों में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP30) आयोजित होने वाला है। इसमें जीवाश्म ईंधनों के उपयोग में कटौती पर चर्चा होगी। सोमवार को दी गई मंजूरी के मुताबिक ड्रिलिंग एफ़ज़ेडए-एम-059 ब्लॉक में की जाएगी। यह जगह अमापा राज्य के तट से 175 किलोमीटर दूर स्थित है। पेट्रोब्रास के अनुसार, यह ड्रिलिंग कार्य पांच महीने तक चलेगा और इसमें तेल उत्पादन नहीं होगा। खनन की यह अनुमति ब्राज़ीलियाई पर्यावरण संस्थान (IBAMA) ने दी है, जो पर्यावरण मंत्रालय के अधीन काम करता है। ऊर्जा मंत्री अलेक्ज़ांद्रे सिल्वेरा ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों पर ड्रिलिंग सुनिश्चित करेगी। गौरतलब है कि विहत जून माह में ब्राजील ने अमेज़न क्षेत्र के पास कई भूमि और अपतटीय तेल ब्लॉकों की नीलामी की थी। तेल ब्लॉक को शेवरॉन, एक्सॉनमोबिल, पेट्रोब्रास और चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को आवंटित किए गए थे। पर्यावरण कार्यकर्ताओं और आदिवासी समूहों ने इस परियोजना का विरोध किया है। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में खनन होना है वह तेज समुद्री धाराओं और अमेजन तट के पास होने के कारण पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील है।

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर