ट्रक में पौधों के बीच 280 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे थे, तीन गिरफ्तार…
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में पुलिस ने रविवार को 280 किलो गांजा (marijuana) बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई मादक सामग्री की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है.
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए लाया जा रहा है. इस पर डीएसपी (क्राइम ब्रांच) नागेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में टीम ने पुरासनी क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास खड़े ट्रक (MP06-HC-5619) की तलाशी ली. जांच के दौरान ट्रक के अंदर पौधों के बीच छिपाकर रखे गए छह प्लास्टिक बैगों में कुल 55 पैकेट गांजा बरामद हुआ.
बरामद गांजा की कुल वजन लगभग 280 किलो निकला. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों में अविनाश यादव (23), धर्मेंद्र गोस्वामी (30) और अजय गुर्जर (27) को गिरफ्तार किया है. ट्रक के मालिक की पहचान अजय के भाई सर्वेश गुर्जर के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से लाया गया था और इसे दिल्ली में सप्लाई किया जाना था.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. झांसी रोड थाना पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि यह गिरोह लंबे समय से गांजे की तस्करी में सक्रिय था और इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ है.

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर