सुनिए गावस्कर की प्रतिक्रिया, वर्षा बाधित मैच में भारत की हार और DLS पर सवाल
नई दिल्ली: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा बाधित पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद सुनील गावस्कर ने डकवर्थ लुइस प्रणाली (डीएलएस) पर सवाल खड़े किए हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को पर्थ में खेले गए पहले मैच में बारिश का साया पड़ा और चार बार मैच को रोकना पड़ा जिस कारण इसे 26-26 ओवर कराने का फैसला किया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार पारी के दम पर 21.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गावस्कर ने वीजेडी प्रणाली का किया जिक्र
भारत की हार के बाद गावस्कर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि ज्यादा लोग इस तरीके को समझते हैं, लेकिन यह काफी समय से चला आ रहा है। एक भारतीय ने वीजेडी प्रणाली का ईजाद किया था, जो मुझे काफी बेहतर लगा क्योंकि इससे दोनों टीमों के लिए बराबरी का मुकाबला होता था और शायद बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट में वीजेडी प्रणाली इस्तेमाल करता है, लेकिन मैं यकीन से नहीं कह सकता। शायद यह ऐसी चीज है जिस पर उन्हें गौर करने की जरूरत है और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है कि जब बारिश के कारण बाधा आए तो दोनों टीमों को लगे कि जो भी लक्ष्य दिया जाएगा वह अधिक निष्पक्ष होगा।
रोहित-कोहली से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद जताई
गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगले दो वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद जताई। रोहित और कोहली 223 दिनों बाद भारत के लिए खेलने उतरे थे, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके। रोहित सिर्फ आठ रन बना सके, जबकि कोहली शून्य पर आउट हो गए थे। गावस्कर ने कहा, भारत एक बहुत ही अच्छी टीम है। भारत ने लगभग चार-पांच महीने पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले दो मैचों में बड़े स्कोर बनाते हैं, तो हैरान मत होइए। वे काफी लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं, इसलिए जितना ज्यादा वे खेलेंगे और नेट्स पर अभ्यास करेंगे, रिजर्व गेंदबाजों के अच्छे थ्रोडाउन के साथ, वे फिर से रन बनाने लगेंगे। एक बार जब वे रन बनाने लगेंगे, तो भारत का कुल स्कोर 300-320 के पार जाएगा।

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य