क्रिकेट में ड्रामा जारी: हार के बावजूद भारत सेमीफाइनल में क्यों पहुंच सकता है
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड, लगातार तीन हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का अभियान खतरे में नजर आ रहा है. इंदौर में रविवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम महज 4 रनों से हार गई. एक समय ऐसा था जब टीम इंडिया आसानी से ये मैच जीत रही थी लेकिन कुछ खराब शॉट्स ने टीम की दशा और दिशा बिगाड़ दी और नतीजा ये मैच हरमनप्रीत कौर की टीम के हाथों से निकल गया. इस हार के बाद टीम इंडिया क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? ये एक बड़ा सवाल है. आइए आपको देते हैं इसका जवाब.
सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा भारत?
इंग्लैंड से हार के बाद भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन अब स्थिति करो या मरो की है. भारत के पांच मैचों में चार अंक हैं और वो अब भी चौथे नंबर पर है. न्यूजीलैंड के भी चार ही अंक हैं लेकिन उसका नेट रनरेट भारत से कम है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब टीम इंडिया के लिए सबसे आसान रास्ता लगातार दो जीत है. भारतीय टीम को अगले दो मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलने हैं. इन मैचों में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
अगर भारत एक मैच हार गया तो?
लेकिन यहां सवाल ये है कि अगर भारत बचे हुए दो मुकाबलों में से एक हार गया तो क्या होगा? भारत अगर अगले दो में से एक मैच हार जाता है तो उसका क्वालिफिकेशन फिर न्यूजीलैंड की हार पर निर्भर करेगा, साथ ही उसे अपना एक मैच भी बड़े अंतर से जीतना होगा. कुल मिलाकर टीम इंडिया के पास अब भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है.
भारत-इंग्लैंड मैच में क्या हुआ?
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 288 रन बनाए. हेदर नाइट ने कमाल पारी खेलते हुए महज 91 गेंदों में 109 रन ठोके. विकेटकीपर एमी जोंस ने भी 56 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 और श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए. जवाब में भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. स्मृति मंधाना ने 88 रन बनाए, हरमनप्रीत कौर ने 70 और दीप्ति शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद ये टीम चार रनों से मैच हार गई.

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य