क्रिकेट फैंस के लिए बंपर ऑफर, टीम इंडिया का लाइव मैच सिर्फ 60 रुपये में देखें
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला मैच ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से खेला जाएगा और इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री दीपावली से ही शुरू हो रही है. हैरानी की बात ये है कि इस मैच के टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 60 रुपये है. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार को ये खुशखबरी फैंस को दी.
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने बताया कि फैंस डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं, जिनकी कीमत 60 रुपये प्रतिदिन (पांचों दिन के लिए 300 रुपये) से शुरू होकर 250 रुपये प्रतिदिन (पूरे मैच के लिए 1,250 रुपये) तक है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका की सीरीज की बात करें तो कोलकाता के बाद अगला टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा. इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
साउथ अफ्रीका ने पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये सीरीज मुश्किल होगी. खासतौर पर तब जब उसने न्यूजीलैंड से अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाई है.
वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. जिसके मुकाबले रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम में होंगे. वहीं पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी. मैच कटक, न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य