मनोविकास केंद्र के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम किया रोशन
रायपुर : छततीसगढ के मनोविकास केन्द्र के 5 बच्चों ने 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में योग प्रदर्शन किया। मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के प्रतिभावान छात्रों ने गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केन्द्र के बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश का नाम इसी तरह रौशन करते हुए आगे बढ़ें। अंतर्राष्ट्रीय फेस्ट में हिस्सा लेकर वापस आने पर शुक्रवार को कलेक्टर से छात्रों ने मुलाक़ात की और अपने अनुभव साझा किये
दिव्यांगजनों की क्षमताओं को किया उजागर
मनोविकास केन्द्र के नोडल अधिकारी आशा शुक्ला ने बताया कि केंद्र के छात्र कुलदीप निर्मलकर, तुषार सेन पुष्कर कुमार साहू, लोकेश कुमार वर्मा एवं किशन यादव का चयन अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लेने के लिए हुआ था। फेस्ट में छात्रों के द्वारा लगभग 12 मिनट का योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर दिव्यांगजनों की क्षमताओं और समावेशन की भावना को उजागर किया। इस फेस्ट में भाग लेकर छात्रों ने निःशक्तजनों के लिए हो रहे नवाचार के कार्यो को जाना।
दिव्यांगजनों की रचनात्मक प्रतिभा जीवंत प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 को दिव्यांगजनों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सशक्तिकरण के एक जीवंत उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गोवा सरकार के राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन कार्यालय, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं संयुक्त राष्ट्र भारत के सहयोग से किया जा रहा है। पर्पल फेस्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के समावेशन, पहुंच और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव समाज में जागरूकता फैलाने, उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करता है जहां प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा और समान अवसरों के साथ जीवन जीने का अधिकार हो।

हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?