युशस्वी टेस्ट की तरह ही एकदिवसीय प्रारुप में भी एक सफल सलामी बल्लेबाज बनेंगे : आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनकी जगह लेने के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सबसे अच्छे विकल्प है। यशस्वी ने हालांकि अभी तक केवल एक ही पचास ओवर का मैच खेला है हालांकि इसके बाद भी चोपड़ा को पूरा भरोसा है कि युशस्वी टेस्ट की तरह ही एकदिवसीय प्रारुप में भी एक सफल सलामी बल्लेबाज बनेंगे। इस पूर्व क्रिकेटर के अनुसार जब यशस्वी शुभमन के साथ पारी शुरु करेंगे तो प्रशंसकों को रोहित की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होगी।
यशस्वी ने टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत करते हुए कई बड़ी पारियां खेल हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्होंने जमकर रन बनाये हैं। दिल्ली टेस्ट में भारत की पहली पारी में उन्होंने 258 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी खेली। अब तक 26 टेस्ट खेल चुके यशस्वी ने अब तक केवल एक ही पचास ओवर का मैच खेला है। वहीं उन्होंने 23 टी20 खेले हैं।
आकाश ने कहा कि यशस्वी शीघ्र ही तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का नियमित हिस्सा बन सकते हैं। वह पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित कर चुके हैं और एक शतक भी जड़ चुके हैं। आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता रही है। वह टी20 विश्व कप दल का भी हिस्सा थे।

हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?