चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने ईडी गिरफ्तारी चुनौती याचिका की खारिज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से झटका मिल गया है. जहां हाईकोर्ट ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली चैतन्य बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है.
चैतन्य बघेल की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में यह निर्णय लिया गया है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद 24 सिंतबर को फैसला सुरक्षित रखा गया था. याचिका में ED की कार्रवाई को असंवैधानिक और नियम विरुद्ध बताया गया था.
शराब घोटाले में आरोपी हैं पूर्व सीएम के बेटे
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ विशेष कोर्ट में 5000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश की थी. इस चालान में ED ने चैतन्य बघेल के कथित कारनामों का विस्तृत विवरण दिया है. ED के अधिकारी 4 बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे थे.
3200 करोड़ का शराब घोटाला
चैतन्य बघेल को 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
'कानूनों को व्यावहारिक होना चाहिए': गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून बदलने की सलाह दी
आध्यात्मिक मुलाकात के बाद साझा की प्रेरणादायक बात
IPL के बीच दिखे कांबली, हालत देख फैंस हुए परेशान
मॉडलिंग की अहम कला सीखने में प्रियंका को मिली दोस्त की मदद
बॉलीवुड के दिग्गज Rishi Kapoor को भावभीनी श्रद्धांजलि
घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
39 की उम्र में भी फिटनेस और फॉर्म से देते हैं युवाओं को टक्कर