खेल हमें जीवन को अनुशासित होकर जीने की प्रेरणा देता है : मंत्री सिंह
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि खेल हमें अपने जीवन को अनुशासित होकर जीने की प्रेरणा देता है। अनुशासित व्यक्ति ही आगे बढ़कर देश सेवा का काम करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से कहा कि खेल के क्षेत्र में भी अच्छी संभावनाएँ हैं। यहाँ पर भी कॅरियर बनाया जा सकता है। मंत्री सिंह शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय व्हॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समापन समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि विद्यार्थी अपने मन को एकाग्र कर लक्ष्य पर केन्द्रित करें, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ शामिल होने की अपील की। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

पीपा पुल टूटने से मचा हड़कंप, मौसम ने ली पांच जानें
पुणे गैस रिसाव कांड: इलाके में दहशत, प्रशासन अलर्ट
सीवान एनकाउंटर: पुलिस-आरोपी आमने-सामने, गोली लगने से जख्मी
मोहन यादव का ऐलान: मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि
बुलंदशहर कांड: फरार जीतू सैनी का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल
धार में मौत का मंजर: पिकअप दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग प्रभावित
अपनों ने मोड़ा मुंह? ये 5 तरीके दिलाएंगे सफलता और आत्मविश्वास