‘बिग बॉस’ विनर एल्विश यादव मुश्किल में, ईडी ने ठोकी चार्जशीट — फाजिलपुरिया भी फंसे जांच के घेरे में
मुंबई: यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया पर ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में उन्हें दोषी ठहराया गया है। ये मामला भी सांपों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है।
ईडी ने चार्जशीट दाखिल की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। उन पर सांपों और छिपकलियों से जुड़े एक कथित वन्यजीव अपराध में धन शोधन का आरोप लगाया गया है। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों आरोपितों को जल्द ही तलब करने का फैसला किया है। इसके बाद ही अदालत इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
क्या है मामले को लेकर अपडेट?
जानकारी मिली है कि यूट्यूबर और गायक पर ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आपको बताते चलें कि ईडी की जांच में जो खुलासा हुआ कि सिंगर फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इसी पैसे से गायक ने बिजनौर में 3 एकड़ जमीन 50 लाख में खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के बैंक अकाउंट से कुल 3 लाख रुपये और स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। दोनों ने सांपों के साथ गाने की शूटिंग की थी। उसी से जुड़ा हुआ है ये मामला।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू