वेस्टइंडीज पर भारत की बादशाहत कायम, टेस्ट सीरीज़ में गिरे 5 बड़े रिकॉर्ड, बना अनोखा आंकड़ा
नई दिल्ली: भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है, जो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत है. भारत ने दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से अपने नाम कर 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया.
भारत ने 1987 के बाद से ही दिल्ली में कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. वो लगातार 14 टेस्ट से अजेय है, जो कि किसी एक वेन्यू पर घर में नया रिकॉर्ड है. भारत ने मोहाली में लगातार 13 टेस्ट जीते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत भारत को शुभमन गिल की कप्तानी में मिली पहली टेस्ट सीरीज जीत है. इंग्लैंड में उन्होंने पहली बार टेस्ट में कप्तानी की थी. मगर वहां खेली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में खेले टेस्ट में भारत ने अपने रिकॉर्ड को और दुरुस्त किया है . भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 1994 से अब तक अजेय है. इस दौरान उसने 10 टेस्ट जीते हैं और 2 टेस्ट वेस्टइंडीज से ड्रॉ कराए हैं.
ओवरऑल भी भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई टेस्ट साल 2002 से नहीं गंवाया है. फिर चाहे वो अपने घर में खेले हों या फिर वेस्टइंडीज में.

खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
बड़े मुकाबले में क्लास और कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण
‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी दुनिया फिर लौटेगी पर्दे पर
संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ का मेकिंग वीडियो आया सामने
3 Idiots का सीक्वल आएगा, राजकुमार हिरानी फिर संभालेंगे कमान
विकास की नई रफ्तार, गंगा एक्सप्रेसवे से घटेगा यात्रा समय
गडकरी बोले—भूमि अधिग्रहण की अड़चनें विकास की रफ्तार रोकती हैं