वीकेंड वार पर धमाल का डोज़! वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने शो में भरी ग्लैमर की चमक
मुंबई: बिग बॉस 19 के वीकएंड वार का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से होता है, क्योंकि इस दिन सभी प्रतियोगियों के रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाते हैं। हालांकि, इस बार के वीकएंड वार में आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के स्टारकास्ट वरुण धवन और जान्हवी कपूर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसका प्रोमो में जारी कर दिया गया है। चलिए देखते हैं क्या है पूरी खबर।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर लगाएंगे तड़का
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 को शुरू हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। शो में हर हफ्ते वीकएंड वार होता है, जिसमें शो होस्ट आकर प्रतियोगियों को सबक सिखाते हैं। इस हफ्ते के वीकएंड वार में जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर आ रहे हैं। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान कह रहे हैं, ‘इस बार बिग बॉस में आपके लिए वाइल्ड सरप्राइजेज इंतजार कर रहे हैं।’ फिर दिखता है कि फिल्म के सभी स्टारकास्ट एक-एक करके दिखते हैं।
ये एक्टर्स बढ़ाएंगे शो का पारा
आज शनिवार से शुरू हो रहे बिग बॉस 19 का ये वीकएंड वार बहुत दिलचस्प होने वाला है। शो में वरुण-जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल भी पधार रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीकएंड सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी खास होने वाला है।
वरुण-सान्या को देख चौंके फैंस
प्रोमो में दिखता है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं, जिन्हें देख सभी कंटेस्टेंट शरमा जाते हैं। साथ ही सलमान खान भी अपनी आंखें बंद कर लेते हैं।

‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन