चीन नहीं, अमेरिका का होगा टिकटॉक पर कब्जा – ट्रंप ने की ऐतिहासिक डील को मंजूरी
नई दिल्ली। लंबे समय से टिकटॉक को लेकर चीन और अमेरिका के बीच होने वाली डील पर सभी की नजर थी। अब सभी प्रकार के संशय के पर्दा उठ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को अमेरिका में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के भविष्य को पक्का कर दिया।
अमेरिका और चीन के बीच इस प्लेटफॉर्म को लेकर डील हो गई। ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद चीन के इस सोशल मीडिया एप पर अमेरिका में इसे चलाने की जिम्मेदारी अमेरिकी निवेशकों की होगी। वहीं, इसके अमेरिकी वर्जन पर भी पूरा अधिकार अमेरिका का ही होगा।
ट्रंप ने किए ऐतिहासिक डील पर हस्ताक्षर
गुरुवार को डोनल्ड ट्रंप ने इस ऐतिहासिक डील पर साइन करने के बाद कहा कि हमारे देश के युवा यही चाहते थे और यह हमारे युवाओं के लिए काफी अच्छा है।
गुरुवार को व्हाइट हाउस में 14 मिलियन की इस खरीद के आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि यह काफी दिलचस्प है कि मैंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ इस मु्द्दे पर काफी अच्छे से बात की। मेरे मन में शी चिनफिंग को लेकर काफी सम्मान है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चिनफिंग भी मेरा सम्मान करते हैं।
ट्रंप ने बताया कि शी चिनंफिंग से उन्होंने टिकटॉक के विषय पर बात की और उन्होंने इसपर सहमति दे दी। यह अमेरिकी निवेशकों द्वारा चलाया जाएगा। साथ ही हमारे देश के युवा भी यही चाहते थे। यह डील उनके लिए ही है। हमारे पास अमेरिकी निवेशक हैं, जो इसे संभाल रहे हैं।
अमेरिका में कई साल से जारी रहा है टिकटॉक का विवाद
जानकारी दें कि अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक को लेकर काफी पहले से विवाद रहा है। ये विवाद पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के समय से ही है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिकटॉक का मालिकान हक रखने वाली कंपनी बाइटडांस को आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया कि बाइटडांस टिकटॉक का मालिकाना हक किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दें, वरना बैन के लिए तैयार रहें।
चीन और अमेरिका में टिकटॉक पर क्या हुई डील?
बता दें कि टिकटॉक पर मालिकाना हक वर्तमान में केवल बाइटडांस का ही है। हालांकि, इस डील के बाद अमेरिका में इस प्लेटफॉर्म का एक बड़ा शेयर अमेरिका की कंपनी को चला जाएगा। केवल 20 प्रतिशत ही शेयर मूल कंपनी के पास रह जाएगा। नई डील के बाद अब अमेरिका में इस प्लेटफॉर्म पर क्या देखा जाएगा, यह अमेरिका ही तय करेगा।
इस डील पर क्या बोले जेडी वेंस?
वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच हुई यह डील सुनिश्चित करेगी कि अमेरिकी निवेशक उस एल्गोरिदम को नियंत्रित करें, जो यूजर्स को दिखता है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि इसका उपयोग किसी भी विदेशी सरकार द्वारा प्रचार उपकरण के रूप किया जाए।

‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन