सीसीटीवी में कैद सनसनीखेज पल—नशे में मशरूम युवती ने उठाया खतरनाक शब्दों का मोर्चा, प्लॉसियो मॉल की सुरक्षा प्रणालियों पर उठे सवाल
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल में बीते दिनों बवाल हो गया था। मामूली बात धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और फिर कई राउंड गोली भी चल गई थी। इस गोलीकांड में मॉल के गार्ड घायल हो गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उस दिन की आपबीती बताई है। उन्होंने कहा कि महिला कस्टमर ने अपने साथियों से उनको गोली मारने के लिए कहा था। इस पर एक युवक ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जिसमें से एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल गार्ड पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया कि कस्टमर टॉनिक बार गए थे। 19 सितंबर की रात 2 बजे म्यूजिक बंद होने के बाद वो लोग टॉनिक से निकल रहे थे। कस्टमर का ऊपर बार में ही किसी से झगड़ा हो गया था। मैं उन्हें लिफ्ट से नीचे लेकर आ रहा था। तभी वो लोग हमारे ऊपर हावी हो गए थे। गाड़ी में बैठते ही उन लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी थी। इसी फायरिंग में मेरे भी गोली लग गई जिसकी वजह से मैं गिर गया था। इसके बाद मौके पर पुलिस आई और उन्हें दबोच लिया। इसमें तीन लड़के और एक लड़की थी। लड़की ने ही गोली चलाने के लिए कहा था।
बहुत नशे में थे कस्टमर, समझ नहीं पा रहे थे कुछ: सिक्योरिटी ऑफिसर
वहीं, मॉल के सिक्योरिटी ऑफिसर राम मगन का कहना है कि रात करीब 2 बजे 4 कस्टमर टॉनिक बार में आए थे। किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया था। वहां के बाउंसर ने इन लोगों को बाहर कर दिया था। जब ये लोग नीचे अपनी गाड़ी के पास आए तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन नशा ज्यादा होने के कारण वो लोग समझ नहीं रहे थे। इस दौरान उन कस्टमरों ने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई करना भी शुरू कर दिया था।
युवक ने कार में रखा पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी
सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया कि उन लोगों के साथ एक लड़की थी, जिसने इन सुरक्षाकर्मियों को गोली मारने के लिए कहा था। एक युवक ने आनन-फानन गाड़ी का लॉक खोला और अंदर रखा पिस्टल निकाल लिया था। पिस्टल निकालते ही सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान युवक ने 4 राउंड की फायरिंग की थी। इसमें से दो गोली पुरुषोत्तम नाम के सुरक्षाकर्मी की पीठ में लग गई थी। पुरुषोत्तम का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एक अन्य सुरक्षाकर्मी के हाथ मे भी गोली लग गई थी।
तीन युवक और महिला डॉक्टर अरेस्ट हो चुके हैं
मॉल की दीवार पर भी गोली के निशान है। इस घटना को अंजाम देकर कस्टमर पीछे के गेट से फरार होने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण निकल नहीं पाए। वो लोग गेट से निकलने के लिए हंगामा करने लगे थे। बोल रहे थे कि गेट खोल दो वरना गोली मार देंगे। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों और महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया है। बाद में वायरल फुटेज देखने के बाद अज्ञात बाउंसरों और गार्डों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत: बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार