मध्यप्रदेश में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, चार जिलों से लौटा मानसून
मध्य प्रदेश में जहां कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर चल रहा है वहीं मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। 4 जिले नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से बुधवार को मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में और विदाई हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है।
सीधी में डेढ़ इंच बारिश
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सीधी में 36 मिमी यानी, करीब डेढ़ इंच पानी गिर गया। भोपाल के कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश दर्ज की गई।
अब इन जिलों विदा होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अब उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून विदाई लेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों से मानसून विदा होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है। जिन 4 जिलों से मानसून लौटा है, उनमें अबकी बार 35 से 115 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हुई है। चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच पानी गिर गया, जो 115 प्रतिशत अधिक है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से ज्यादा है।
अब तक औसत 44 इंच बारिश हुई
प्रदेश में अब तक औसत 44 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर