दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री राजवाड़े
रायपुर : समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज रायपुर सिविल लाइन स्थित शालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं। मंत्री ने आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि व्हीलचेयर रग्बी जैसे खेल दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुई शामिल
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें खेल और अन्य गतिविधियों में प्रोत्साहित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,खेलप्रेमी, खिलाड़ी, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं