स्व. रमाकांत तिवारी सुचिता के प्रतीक थे : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वर्गीय रमाकांत तिवारी सुचिता के प्रतीक थे। वह एक आदर्श नेता, जुझारू व्यक्ति के साथ जन-जन के हितैषी थे। उप मुख्यमंत्री ने चाकघाट में पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि तिवारी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बज्र के समान कठोर थे पर दीन दुखिओं की मदद के लिए फूल से भी ज्यादा कोमल थे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी ने सुचिता की राजनीति की। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को मदद मिले यही उनका उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को वरदान बनाने के लिए प्रलोभन से दूर रहकर राजनीति करनी चाहिए तभी निर्भय होकर कार्य किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुचिता के राजनीति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। स्वर्गीय रमाकांत तिवारी ने भी इसी राह पर चलकर दीन दुखिओं की सेवा की थी। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण किया जाय। हम सब स्वर्गीय तिवारी को स्मरण करने के लिए प्रतिवर्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेगें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजक कौशलेश तिवारी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं