रेस्ट हाउस में फैली दहशत: शिकार की खोज में घुसे अजगर को रेस्क्यू टीम ने निकाला, दो लोगों को साथ मिलकर उठाना पड़ा
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक विशाल अजगर निकला है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर नेपानगर में नेपा लिमिटेड के रेस्ट हाउस में यह बड़ा अजगर निकला है। देखते ही रेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया है। इसके बाद स्नैक कैचर को सूचना दी गई। कैचर ने सांप को पकड़ लिया है। सांप इतना बड़ा था कि उसे उठाने में दो लोग लगे हैं। इसके बाद जंगल में छोड़ा गया है।
सर्प मित्र को दी सूचना
दरअसल, अजगर देखने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना सर्प मित्र खेमसिंह महाराज को दी। महाराज ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर का सूरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर चांदनी के आगे जंगल में छोड़ दिया है। रात होने की वजह से रेस्क्यू थोड़ी दिक्कत भी आई। वहां कर्मचारियों में अफरातफरी की स्थिति रही है। यह इतना विशाल था कि किसी को आराम से निगल सकता था। शिकार की तलाश में आया 10 फीट लंबा अजगर, नजर पड़ते ही रेस्ट हाउस में आया भूचाल
जंगली जानवरों की भी है मौजूदगी
नेपानगर वन भूमि होने के साथ ही एक बहुत बड़ा हरा जंगल यहां मौजूद है। इसके कारण यहां पर जंगली जानवरों का विचरण देखने को मिलता है। कई बार तेंदुआ, बाघ, जंगली भैंसा, हिरण और नीलगाय समेत कई जंगली जानवर क्षेत्र में शाम के बाद विचरण करते हुए दिखाई देते हैं, जिसको लेकर कई बार लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। कई बार तो नेपाल मिल के अंदर तक खूंखार जानवर घुस जाते हैं। इसी कारण रेस्ट हाउस में अजगर का घुसना आम बात नहीं है। अक्सर जहरीले सांप क्षेत्र में पाए जाते हैं। गौरतलब है कि अजगर के रेस्क्यू होने के बाद रेस्ट हाउस के कर्मियों ने राहत की सांस ली है। विशाल अजगर को देखकर लोग काफी भयभीत थे। गनीमत रही कि लोगों की नजर उस पर पड़ गई। नहीं तो कोई उसका निवाला बन सकता था।

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य