बेला चाओ और चार्ली किर्क की हत्या का लिंक सामने आया, हैरान करने वाला कनेक्शन
मुंबई: यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने हाल ही में बताया है कि चार्ली किर्क की हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक के साथ मिली एक बिना चली गोली के खोल पर एक इटेलियन सॉन्ग ‘बेला चाओ’ लिखा मिला। कुछ दिन पहले यूटा में रहने वाले 22 साल के टायलर रॉबिन्सन ने कथित तौर पर स्नाइपर शॉट से चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी है। टायरल को गिरफ्तार किया गया है।
सीरीज-वीडियो गेम में इस्तेमाल हुआ यह गाना
चार्ली किर्क की हत्या के मामले में अन्य गोली भी मिली, जो इस्तेमाल नहीं हुई, इस पर ही सॉन्ग ‘बेला चाओ’ लिखा था, यह इटेलियन सॉन्ग विरोध करने के लिए इस्तेमाल होता है। दमन करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई वर्षों से इस गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताते चलें कि ‘बेला चाओ’ 19वीं सदी का पॉपुलर इटेलियन सॉन्ग है। साल 2017 में सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ में भी इस गाने को इस्तेमाल किया गया है। एक बैंक से रुपये चोरी करने की कहानी इसमें दिखाई गई थी। लेकिन इस पैसे का इस्तेमाल चोर, अच्छे कामों के लिए करते हैं। ‘मनी हाइस्ट’ के अलावा गाना ‘बेला चाओ’ एक वीडियो गेम फर्स्ट पर्सन शूटर गेम फॉर क्राई 6’ में भी सुनने को मिला था।
इतिहास से जुड़ते हैं गाने के तार
19वीं सदी में इटली में मजूदरों ने यह गीत सत्ता के विरोध में गाया था। द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों के खिलाफ इस गाने को गाया गया। दुनिया भर में इन दिनों जहां कहीं भी विरोध प्रदर्शन होते हैं, वहां ‘बेला चाओ’ गाना सुनने को मिल जाता है।

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल