गोलीबारी से सदमे में दिशा पाटनी का परिवार, पिता ने दी बड़ी जानकारी
मुंबई: दिशा पाटनी के पिता बरेली में रहते हैं, वह एक रिटायर पुलिस अधिकारी हैं। कल यानी शुक्रवार को उनके घर पर फायरिंग हुई। इस हमले को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पटानी ने कई बातें साझा की हैं। एनएनआई से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि जो गोलियां चलीं वह विदेश में बनी थीं।
दिशा पाटनी के पिता बोले- अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है
एएनआई से की गई बातचीत में जगदीश पाटनी कहते हैं, 'दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस और एडीजी सभी इस पर काम कर रहे हैं। गोलियां देसी नहीं हैं, ये विदेशी हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।'
परिवार को दी गई पुलिस सुरक्षा
पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शुक्रवार को करीब 3:30 बजे जगदीश पाटनी के घर पर गोलीबारी की थी। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, ‘हमें जगदीश पाटनी के आवास पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। कोतवाली थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।’ अनुराग आर्य ने यह भी बताया कि आगे की जांच के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गई हैं। वह कहते हैं, ‘हम इस केस से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। मैंने परिवार से मुलाकात की है और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।’

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल