कामरान कुरैशी की दोहरी ज़िंदगी: दिन में टाइपिस्ट, रात में टेरर ग्रुप से संपर्क, ज़ाकिर नाइक के वीडियो बने कारण
राजगढ़: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजगढ़ के ब्यावरा से कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वह 26 साल का है। साथ ही ब्यावरा में टाइपिस्ट का काम करता है। कामरान के लिंक आईएसआईएस से जुड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कामरान का नाम दानिश से पूछताछ के दौरान सामने आया है। अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से विस्फोटक बनाने के सामान भी मिले हैं।
वकील का टाइपिस्ट है कामरान
वहीं, कामरान कुरैशी पिछले तीन सालों से राजगढ़ में एक वकील के साथ टाइपिस्ट का काम कर रहा था। पुलिस को हथियारों के संबंध में उसकी तलाश थी। पुलिस ने मंगलवार की रात यह छापेमारी शुरू की थी। जांच टीम ने पहले दिल्ली और अन्य जगहों से संदिग्ध को पकड़ा है।
कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं
स्थानीय पुलिस के मुताबिक कामरान कुरैशी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। वह टाइपिस्ट के तौर पर ही काम कर रहा है। उसकी हिरासत एक बड़ी जांच का हिस्सा है।
एमपी पुलिस को नहीं दी गई थी जानकारी
स्पेशल सेल की टीम ने दानिश के बारे में एमपी पुलिस को पहले से ज्यादा जानकारी नहीं थी। कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जानकारी दी गई है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने एमपी में कहां-कहां अपना नेटवर्क तैयार किया था। वहीं, किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ था। यह भी जांच चल रही है कि क्या कुरैशी इस ग्रुप गतिविधियों से भी जुड़ा था।
जाकिर नाइक से था प्रभावित
वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि जाकिर नाइक से प्रभावित था। जाकिर के वीडियो देखकर ही टेरर ग्रुप से जुड़ा था। साथ ही इसके वीडियोज को दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप में बढ़ाता था। पुलिस को कुछ संदिग्ध चैट भी मिले हैं। कामरान के पिता ने कहा है कि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। कुछ समय पहले ही जमात के संपर्क में आया था। साथ ही कहा कि वह गलत काम करता था तो रुपए हमसे क्यों मांगता। उसे जरूरत पड़ती थी तो वह 100 रुपए भी हमसे मांगता था। उसे जाल बिछाकर फंसाया गया है।
आतंकियों से करता है बातचीत
पिता अब्दुल रशीद ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम सुबह साढ़े पांच बजे हमारे घर आई थी। इस दौरान वे लोग मुंह ढके हुए थे। मेरे बेटे को बेड से उठा लिया। हमने पूछा कि क्यों ले जा रहे हैं तो बताया कि आपका बेटा ऑनलाइन आतंकियों से बात करता है। मुझे पता होता कि वह गलत कर रहा है तो मैं उसे रोकता।
कामरान की होनी वाली थी शादी
वहीं, घर में टेरर कनेक्शन वाले कामरान की शादी की तैयारी चल रही थी। पिता ने बताया कि हमलोगों ने उसके लिए लड़की देखी थी। बातचीत चल रही थी फाइनल होने से पहले ही ऐसी घटना घट गई है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
'कानूनों को व्यावहारिक होना चाहिए': गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून बदलने की सलाह दी
आध्यात्मिक मुलाकात के बाद साझा की प्रेरणादायक बात
IPL के बीच दिखे कांबली, हालत देख फैंस हुए परेशान
मॉडलिंग की अहम कला सीखने में प्रियंका को मिली दोस्त की मदद
बॉलीवुड के दिग्गज Rishi Kapoor को भावभीनी श्रद्धांजलि
घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
39 की उम्र में भी फिटनेस और फॉर्म से देते हैं युवाओं को टक्कर
Riteish Deshmukh ने सुनाया ‘राजा शिवाजी’ कास्टिंग का मजेदार किस्सा