घरेलू मांग बनी सहारा, त्योहारी सीजन में जीएसटी सुधार देंगे टैरिफ नुकसान से राहत
व्यापार: जीएसटी दरों में कटौती के कारण उत्पादों के दाम घटने और त्योहारी सीजन के कारण मांग एवं बैंकों के कर्ज वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रोथ्सचाइल्ड एंड कंपनी इंडिया प्राइवेट लि. की बोर्ड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार नैना लाल किदवई ने कहा, देश में पिछले वर्ष की तुलना में बैंक कर्ज में वृद्धि सुस्त रही है। इसकी प्रमुख वजह कमजोर पूंजीगत खर्च और सुस्त मांग है।
किदवई ने कहा, पूंजीगत खर्च और मांग में कमजोरी इस बात का संकेत है कि प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में कारोबारियों ने सतर्क रुख अपनाया है और उपभोक्ता गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि, आगामी त्योहारी मांग और जीएसटी में नवीनतम सुधारों से उपभोक्ता धारणा में सुधार होगा। उन्होंने कहा, जब बाजार में उपभोक्ता मांग और खपत बढ़ेगी तो खाली पड़ी क्षमताओं का उपयोग होगा। इससे कंपनियां अधिक पूंजीगत खर्च करने लगेंगी।
घरेलू मांग से होगी टैरिफ के नुकसान की भरपाई
फिक्की लीड्स कार्यक्रम में किदवई ने कहा, अमेरिकी टैरिफ का जरूर असर पड़ेगा। कपड़ा, चमड़ा और हीरे जैसे निर्यात उन्मुख क्षेत्रों पर ज्यादा बुरा असर पड़ेगा। जब हम नए बाजारों की तलाश कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों का समर्थन करना होगा क्योंकि ये बड़ी संख्या में रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा, अच्छी बात यह है कि भारत घरेलू अर्थव्यवस्था है और अगर हम मांग को बढ़ा सकें, तो टैरिफ से नुकसान की भरपाई संभव है।
कर्ज वृद्धि 4.2 फीसदी घटी
आरबीआई के मुताबिक, 2024-25 में बैंकों की कर्ज वृद्धि की रफ्तार घटकर 12.1 फीसदी रह गई। 2023-24 में बैंक कर्ज में 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। त्योहारी सीजन में बैंक कर्ज बढ़ सकता है।

IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली
कोहली से मिलने की चाह अधूरी, बच्चे का दिल टूट गया
AAP नेताओं का एक्शन: Manish Sisodia ने भी कोर्ट पेशी से बनाई दूरी