उकसावे वाले बयान पर बवाल: ‘सलमान लाला मुसलमान होने की सज़ा भुगत रहा’ कहने पर एक्टर एजाज़ खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR
इंदौर: गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो डालने पर फिल्म अभिनेता एजाज खान के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया था कि सलमान लाला को मुस्लिम होने की वजह से मौत के घाट उतारा गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार शाम केस दर्ज कर लिया।
सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, सलमान लाला की मौत को सांप्रदायिक रंग देने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। एजाज खान ने अपने वीडियो में कहा था कि गैंगस्टर होना उसका गुनाह नहीं था, उसका गुनाह यह था कि वह मुसलमान था, इसलिए उसे मार दिया गया। पुलिस ने इस बयान को समाज में नफरत फैलाने वाला मानते हुए बीएनएस की धारा 124(ए), 153(ए), 352(1)(बी) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विवादित वीडियो हटाया
विवाद बढ़ने के बाद एजाज खान ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह वीडियो सलमान लाला की इंस्टाग्राम आईडी समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका था। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि इस मामले से जुड़े करीब 40 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी भड़काऊ पोस्ट डाली गई थीं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इन अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
वह मुसलमान था- इसलिए मार दिया गया इस तरह से
सलमान लाला के समर्थन में एक्टर एजाज खान ने कहा था, सलमान लाला डूबकर मर गया तालाब में ऐसा बोला जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि वह समंदर में तैरने वाला बहुत बड़ा तैराक था। समंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरा करते। गैंगस्टर था वो, मैं उसे जानता तो नहीं हूं। ऐसा बोला जाता है वो गैंगस्टर था, गुनाह उसका यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था, उसका गुनाह यह था कि वह मुसलमान था- इसलिए मार दिया गया इस तरह से। हालांकि विवाद बढने के बाद एजाज खान ने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सलमान लाला की इंस्टाग्राम आईडी पर भी इस वीडियो को शेयर किया है।
तालाब में डूबने से हुई थी मौत
31 अगस्त को नया बसेरा इलाके में रहने वाला कुख्यात बदमाश सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, वह हत्या, लूट, चाकूबाजी और अवैध शराब तस्करी जैसे कई मामलों में आरोपी था। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से बचने के लिए भागते वक्त वह सड़क किनारे तालाब में कूद गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।
एजाज खान के विवादों का पुराना रिश्ता
यह पहला मौका नहीं है जब एजाज खान विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उन पर एक महिला ने शादी और रियलिटी शो में काम दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में