400 मुर्गियां बनीं दबंगई का शिकार, कानपुर में कंटीले तार वाले डंडों से की गई बर्बर मारकाट, गांव में डर का माहौल
कानपुर: बिल्हौर के गोहोलियापुर गांव में एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ दबंग फार्म में घुस गए और 400 से ज्यादा मुर्गियों को कंटीले तार बंधे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मामले की शिकायत बिल्हौर कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी गांव में अराजकता की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फार्म हाउस चलाने वाले संजय कटियार ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान आरोपी डीजे वाले से विवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को डांट झपट कर मामला शांत कराया। इस बात से वे नाराज थे। उन्होंने संजय को बाद में देख लेने की धमकी दी।
बदला लेने की नीयत से वारदात को दिया अंजाम
इसके बाद आरोपी बीते शुक्रवार की रात मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुस गए। बदला लेने की नियत से अंदर मौजूद 400 से ज्यादा मुर्गियों की बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने संजय की शिकायत पर जमील और उसके बेटे बबलू और लल्ला सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार रात पुलिस ने बबलू उर्फ करीम और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव