काली मंदिर में चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी – पुजारी बोले ‘पहली बार ऐसा हुआ’
शहडोलः मध्य प्रदेश में अब चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि भगवान के घरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां एक मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी को साफ कर दिया। पूरी घटना तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में स्थित काली मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के अंदर रखी दो दान पेटियों को तोड़कर हजारों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।
अंदर घुसते ही सीसीटीवी को घुमाया
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे चोर लंबी रॉड से मंदिर के गेट का ताला तोड़ रहे हैं। चोर ने देखा कि मंदिर के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। तब वह रुका और सीसीटीवी कैमरे को ही घुमा दिया। उसके बाद मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसते हैं।
दान पेटियों को साफ कर हुए फरार
चोर मंदिर के अंदर रखी हुई दो दानपेटी को तोड़ा। फिर दान पात्र में जमा हजारों की राशी लेकर फरार हो जाते हैं। सुबह मंदिर आने पर लोगों को घटना की जानकारी लगी। इसके बाद काली माता मंदिर प्रबंधन ने घटना की शिकायत तत्काल बुढार पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर बुढ़ार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस मामले में शहडोल के एएसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सहायता से आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP
चारधाम यात्रा में जोश: केदारनाथ में 5 दिन में डेढ़ लाख भक्त
दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों को 10 हजार की सहायता
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज