पति–पत्नी के बीच छोटा विवाद बना बड़ा हादसा – मोबाइल पर हुई तकरार का नतीजा छत से गिरना
ग्वालियरः जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिद ने शादीशुदा रिश्ते की नींव को हिलाकर रख दिया। गुस्से में पत्नी ने पति के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला ग्वालियर के चार शहर का नाका इलाके का है। पुलिस के मुताबिक टीकमगढ़ निवासी 22 वर्षीय शिवम वंशकार की शादी दो साल पहले झांसी निवासी साधना से हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्वालियर में रह रहे थे। शिवम प्राइवेट जॉब करता है। बताया जा रहा है कि साधना लंबे समय से नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रही थी। बुधवार को भी उसने पति से नया मोबाइल खरीदकर देने की बात कही। इस पर शिवम ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मोबाइल बाद में दिलाने की बात कही। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया
मोबाइल के लिए पति को छत से धक्का
विवाद इतना बढ़ा कि साधना ने गुस्से में पहले पति को गालियां दीं। फिर उसके साथ मारपीट कर दी। इतने पर भी मन नहीं भरा तो छत से धक्का दे दिया। गनीमत रही कि छत से नीचे गिरने के कारण शिवम की मौत नहीं हुई। हालांकि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवम ने पुलिस को यह भी बताया कि साधना ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद शिवम ने ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीएसपी रोबिन जैन के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP
चारधाम यात्रा में जोश: केदारनाथ में 5 दिन में डेढ़ लाख भक्त
दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों को 10 हजार की सहायता
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज