बस पर गिरी चट्टानें, दो की मौत
शिमला। उपमंडल कुमारसैन के तहत आने वाले नेशनल हाईवे पांच काली मिट्टी के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चलती बस पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान आ गिरी। एकाएक पहाड़ी से बस के ऊपर गिरी चट्टान की चपेट में बस में बैठी सवारियां आ गई, जिनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 सवारियां घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजी बस विशाल कोच नंबर एचपी 63ए- 1891 शिमला से रामपुर की ओर आ रही थी। बिथल के समीप काली मिट्टी के पास पहाड़ी से चट्टान बस पर गिर गई और इस हादसे में लक्ष्मी विरानी, पुत्री रामचरण, निवासी जलगांव, महाराष्ट्र और नेपाली मूल की महिला की मौत हो गई, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे में 15 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है।

रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।