लखनऊ में व्यस्त कार्यक्रमों के बीच चार दिन तक बाहर रहे शुभांशु, आखिरकार पहुंचे परिवार के पास
लखनऊ: अंतरिक्ष से लौटे लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला आज अपने घर पहुंचे हैं। लखनऊ में भव्य स्वागत के 4 दिन बाद घर पहुंचे हैं। घर पर जश्न जैसा माहौल है। मां ने मूंगदाल का हलवा बनाया है तो पड़ोसियों ने सजावट से लेकर स्वागत तक के इंतजाम किए। वह 20 दिनों तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर लौटे हैं। शुभांशु शुक्ला आज लखनऊ में अपने घर पहुंच गए। उनके साथ पत्नी कामना और 6 साल का बेटा किआंश भी है। घर पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। शुभांशु ने मां-बाप का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनकी बहन सहित परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
4 दिन बाद क्यों गए घर?
शुभांशु 4 दिन पहले 25 अगस्त को लखनऊ पहुंच गए थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में स्टेट गेस्ट बनाकर ठहराया गया था। मां आशा देवी ने शुभांशु की पसंदीदा डिश बनाई है। पड़ोसी घर पर पहुंच गए। उनके घर पर रंगोली की सजावट के साथ ही रंग-बिरंगी लाइट्स सजाई गई। शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बने हैं। उन्होंने ‘एक्सिओम-चार’ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 20 दिनों का अभूतपूर्व अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
शुभांशु के लखनऊ पहुंचने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब से दिख रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे अंतरिक्ष यात्री की पोशाक पहनकर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। यूपी की सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। उनका रोडशो भी निकला।

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान