वरुण धवन फिर लाए हंसी और प्यार का कॉम्बो, जान्हवी ने बढ़ाया चार्म
मुंबई: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर में स्टारकास्ट की पहली झलक और उनसे जुड़ी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। वरुण एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं।
करण जौहर ने दिया इंट्रोडक्शन
इस फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म के बारे में जल्दी से परिचय दे दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जल्दी से परिचय दे दें। चार लोग, 2 हार्टब्रेक्स और एक शादी।' फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
रोमांस और कॉमेडी का तड़का
टीजर की शुरुआत में वरुण धवन बाहुबली की कॉस्ट्यूम पहने नजर आते हैं, जिसके बाद वो कहते हैं कि वो बाहुबली नहीं सनी संस्कारी हैं। फिल्म की पहली झलक से लग रहा है कि एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है। वरुण धवन जहां एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं, वहीं जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की स्क्रीन प्रेजेंस प्रेजेंस भी ध्यान खींच रही है।
शशांक खेतान का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी फिल्मों की खासियत रोमांस और ड्रामा का सही संतुलन होती है और इस बार भी दर्शकों को वही उम्मीद है। निर्माण का जिम्मा करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाला है, जो बड़े पैमाने और शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी के लिए जाना जाता है।
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा टकराव
फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन कन्नड़ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान