‘द बंगाल फाइल्स’ से सामने आया अनुपम खेर का गांधी अवतार, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
मुंबई: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द बंगाल फाइल्स' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में दिखेंगे। डायरेक्टर ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर कर अनुपम खेर की तारीफ की है और उन्हें शानदार एक्टर बताया है।
अनुपम खेर भारतीय सिनेमा के महान कलाकार
विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर गांधी की भूमिका में दिख रहे हैं। यह क्लिप आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स का है। इसे साझा करते हुए निर्देशक ने कहा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित अनुपम खेर साहब सिर्फ भारतीय सिनेमा के महान कलाकार नहीं हैं, बल्कि विश्व सिनेमा के भी एक चमकते सितारे हैं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में वे गांधी का किरदार निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार, जिसमें गहराई, सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत है। अभिनेता ने अपनी समझदारी और अनुशासन से एक बार फिर खेर साहब ने ये साबित कर दिया है कि वे सच में एक महान कलाकार हैं।’
किस घटना पर आधारित होगी फिल्म?
‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें कोलकाता में दंगा और नोआखाली नरसंहार जैसी घटनाएं शामिल होंगी। हालांकि, फिल्म को रिलीज से पहले ही विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन फिल्म को लेकर बयानबाजी की जा रही है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान