अनूपपुर हादसे में 5 की मौत, बेलिया की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने सड़क पर मचाया कहर
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां नेशनल हाई-वे 43 के पास एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की मौत अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा
घटना अनूपपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के समीप थाना रामनगर क्षेत्र की की है। यहां बेलिया से झिरीयाटोला के बीच में सोमवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो कार झिरिया टोला से ग्राम बेलिया की ओर आ रही थी। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में दो मोटरसाइकिल सवार आ गए। स्कॉर्पियो कर भी तेज रफ्तार में थी, जब बाइक और कार आमने-सामने आए तो दोनों नियंत्रण खो बैठे और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।
2 की मौके पर मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 3 घायलों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी लगने के बाद आसपास के ग्रामीण व थाना रामनगर की टीम पहुंची। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, अब तक घायलों और मृतकों की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिडिल ईस्ट विवाद ने बढ़ाई BRICS की मुश्किलें, भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन
TMC का बड़ा बयान, प्रचार खत्म होते ही बाहरी नेताओं का नहीं रहेगा असर
रायसेन में कुदरत का कहर, खुले में पड़ा गेहूं भीगा, किसानों की बढ़ी चिंता
सिंगूर में TMC के लिए चुनौती, जहां से मिली थी सत्ता, वहीं असंतोष
लद्दाख विवाद सुलझाने की दिशा में कदम, गृह मंत्रालय की बैठक 22 मई को
सियासी दिग्गजों की सीटें खाली, 20 सीटों पर चुनाव में किसका दबदबा?
एक दिन का विशेष सत्र, कांग्रेस का फोकस सरकार को घेरने पर
लद्दाख मुद्दों पर अनिश्चितता, गृह मंत्रालय की बैठक को लेकर इंतजार