सुनील गावस्कर ने गाकर उड़ाया गर्दा, पुजारा का स्टाइल बना चर्चा का विषय
नई दिल्ली : ओवल टेस्ट में टीम इंडिया जीत गई. उस जीत की खुमारी हर भारतवासी के सिर चढ़कर बोली. उन्हीं भारतवासियों में एक सुनील गावस्कर भी रहे, जो उस ऐतिहासिक लम्हें का गवाह बनने के लिए ओवल के मैदान पर ही मौजूद थे. टेस्ट मैच का नतीजा आने के बाद सुनील गावस्कर मैदान पर उतर गए और फिर जो किया वो रगों में जोश भर देने वाला था. सुनील गावस्कर ने गाना गाया, वो भी ऐसा कि बांछें खिल जाए. अंग-अंग में देशभक्ति हिलोरे मारने लगे, खासकर तब और जब वो गाना गोरों यानी अंग्रेजों की जमीन पर ही गाया जा रहा हो.
ओवल के मैदान पर टीम इंडिया का विक्ट्री लैप
सुनील गावस्कर के गाए उस गाने की बात करेंगे लेकिन उससे पहले जरा टीम इंडिया के विक्ट्री लैप के दौरान जो हुआ उसके बारे में जान लीजिए. ओवल टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान के चक्कर लगाए. भारतीय खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर थी. स्टेडियम में बैठे दर्शकों के लिए ये लम्हा खास था, जो कि एक रोमांचक टेस्ट के अंत के बाद उन्हें देखने को मिला था. भारतीय टीम के इस विक्ट्री लैप का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है.
‘गोरों के मुंह देख’
विक्ट्री लैप वाले इस वीडियो के 35वें सेकंड में एक आवाज आ रही है, जिसमें कोई ये कह रहा है कि गोरों के मुंह देख. अब ये आवाज किसी खिलाड़ी की है या बाहर से आई है, उस बारे में हम कुछ भी दावे से नहीं कह सकते. वीडियो में कोई भी वैसा साफ तौर पर कहता नहीं दिखा है. वीडियो के बैकग्राउंड से बस एक वैसी आवाज रही है.
गर्दा उड़ाता दिखा गावस्कर का ये गाना
टीम इंडिया के विक्ट्री लैप के बाद ओवल के मैदान पर सुनील गावस्कर गाना गाते भी दिखे. उन्होंने गाया- मेरे देश की धरती सोना, उगले-उगले हीरे मोती… सुनील गावस्कर ने ये गाना सिर्फ गाया नहीं बल्कि इस पर वो झूमते-नाचते भी दिखे. सुनील गावस्कर ने गाने के दौरान अपना वही लकी जैकेट पहन रखा था, जो कि उन्होंने गाबा 2021 में मिली टीम इंडिया की जीत के दौरान भी पहना था.
पुजारा का नया अवतार
ओवल के मैदान पर जब सुनील गावस्कर जब गाना गा रहे थे तो उस दौरान पुजारा का भी नया अवतार दिखा. आमतौर पर शर्मीले स्वभाव के पुजारा इस वीडियो में गावस्कर के गाने पर थिरकते दिखे.

सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।