स्नेह और उम्मीद भरा संदेश: अस्पताल में आई शहनाज़ की झलक, करण वीर बोले—‘बहुत दुआ मांगो इस लड़की के लिए’
मुंबई : अभिनेत्री शहनाज गिल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अभी तक एडमिट को लेकर सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। सोमवार को 'बिग बॉस 18' विजेता करण वीर मेहरा एक्ट्रेस से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। अभिनेत्री के सेहत को लेकर अपडेट देते हुए एक्टर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं…
शहनाज से मिलने पहुंचे करण वीर मेहरा
करण वीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें शहनाज गिल से हॉस्पिटल में मिलते देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगा हुआ है, जो उनके फैंस को हैरान कर रहा है। इसके साथ ही करण ने एक्ट्रेस का हाथ भी दिखाया, जो पट्टियों में लिपटा हुआ था और पास में ही सीरिंज रखी हुई थी।
करण वीर मेहरा ने दी हेल्थ अपडेट
वीडियो शेयर करते हुए करण वीर मेहरा ने अभिनेत्री की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप लोग प्रार्थना करें कि यह लड़की पूरी ऊर्जा के साथ जल्द से जल्द वापस आ जाए।’ आगे वो कहते हैं, ‘ये देखो बेचारी। इसे क्या हो गया है? ये देखो।’ इस बात को सुनकर शहनाज हंसते हुए अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आ रही हैं और कहती हैं, ‘ये मुझे हंसा रहा है।’
एक नजर शहनाज गिल और करण वीर मेहरा के करियर पर
शहनाज गिल के करियर की बात करें, तो उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'एक कुड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा करण वीर मेहरा के करियर की बात करें, तो उन्हें 'बिग बॉस 18' का खिताब जीतने के लिए जाना जाता है। अब एक्टर बॉलीवुड में 'दीवाने की दीवानियत' फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं।

सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।