सावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिला पत्रकारों संग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया उत्सव का आनंद
रायपुर : सावन मास की हरियाली और उत्सव के बीच महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास में ष्सावन मिलनष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में राजधानी रायपुर की महिला पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री निवास को पारंपरिक हरे रंगों और फूलों से सजाया गया था, जो सावन की रौनक को और भी निखार रहा था।
कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि संवाद और सशक्तिकरण का भी मंच बना। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और नारी शक्ति का उत्सव है। उन्होंने पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को दिशा देने, पीड़ितों की आवाज़ बनने और नीति निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब तक 18 महीनों में 11,728 करोड़ रुपये की राशि इन महिलाओं को दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 8000 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 1.2 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है।
सावन मिलन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजवाड़े ने महिला पत्रकारों के साथ मिलकर सावन के गीतों पर पारंपरिक नृत्य किया। मंत्री राजवाड़े का महिला संवाददाताओं संग गुपचुप खाने और हंसी-ठिठोली का दृश्य कार्यक्रम को और भी आत्मीय बना गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिला पत्रकारों को मेहंदी लगाई गई, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजवाड़े ने महिला पत्रकारों से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की महिलाओं के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।