"गला काट दूंगा..." पोस्ट वायरल, संत प्रेमानंद को दी गई जानलेवा धमकी
मथुरा: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी की बात सामने आयी है। प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी फेसबुक पर दी गई है। एक युवक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट कर उन्हें धमकी दी, ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। आरोपी ने कहा कि 'अगर वो मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में लिखा कि पूरे समाज की बात है! मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और मैं उसकी गर्दन उतार लेता। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया और तेजी से वायरल हो गई।
महिलाओं पर दिए बयान पर मचा घमासान
संत प्रेमानंद महाराज हाल ही महिलाओं को लेकर दिए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दी। वहीं उन्होंने समाज में बढ़ते गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वाले कल्चर पर भी सवाल उठाते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक बताया, जिसके बाद उनके बयान पर विवाद हो गया है।

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल