चीन में बारिश ने मचाई भारी तबाही, बीते 24 घंटों में 30 लोगों की गई जान
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और तूफान से पिछले 24 घंटों के दौरान 30 लोगों की मौत हो गई। बीजिंग नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार आधी रात तक आयी भारी बारिश और तूफ़ान में 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 28 लोग राजधानी के उत्तरी पर्वतीय ज़िले मियुन में बारिश जनित घटनाओं में काल के गाल में समा गये और दो लोगों की मौत यानकिंग में हुई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शहर भर में कुल 80,332 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है। सबसे ज़्यादा बारिश मियुन में 543.4 मिमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से 31 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी और 136 गाँवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बीजिंग नगरपालिका बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने कल रात आठ बजे से अपने शहरव्यापी बाढ़ नियंत्रण आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के उच्चतम स्तर को सक्रिय कर दिया।अधिकारियों ने जनता को तेज़ बहाव वाली नदियों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू