म.प्र. मानसून सत्र में कांग्रेस ने भैंस के सामने बीन बजाकर राजनीतिक प्रदर्शन किया
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन कांग्रेस के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक प्रतीकात्मक रूप से भैंस बने और उनके सामने अन्य विधायकों ने बीन बजाकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भैंस की तरह सोई हुई है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, हम सवाल लगाते हैं, तो सरकार जवाब नहीं देती है. ऐसे में हम उसे बीन बजाकर जगा रहे हैं।
सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि आज नागपंचमी है तो आप भैंस लेकर आए हैं, कभी गिरगिट लेकर आते हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं, मर्यादा बनाकर रखना चाहिए। मानसून सत्र का दूसरा दिन, कार्यवाही से पहले विपक्ष का हंगामा।
कांग्रेस के भीतर आस्तीन के सांप
कांग्रेस के बीन बजाकर प्रदर्शन करने पर बोले हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आस्तीन के भीतर सांपों को निकालने के लिए बीन बजा रहे है। उनके विदेशी नेता आकर भोपाल में कह चुके हैं कि कांग्रेस के अंदर आस्तीन के सांप हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाग पंचमी के दिन बीन बजा कर आस्तीन के सांप निकाले जा रहे हैं।
कमलनाथ सरकार के समय बीन बजानी चाहिए थी
कालापीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कमलनाथ सरकार के समय बीन बजानी चाहिए थी। उस समय ना तो मंत्रियों की सुनवाई होती थी और ना ही विधायकों की। उन्होंने आगे कहा, ‘इसी वजह से कांग्रेस विधायक, भाजपा के साथ आ गए थे, यदि कांग्रेस के मित्र कमलनाथ सरकार में बीन बजाते तो शायद कुछ फायदा होता।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण