ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान
रायपुर : संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक लैपटॉप प्रदान किया गया।
ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। ऐश्वर्या के पिता मूर्ति बनाने का काम करते हैं। किसी तरह अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। परंतु, तकनीकी शिक्षा के इस दौर में लैपटॉप जैसे आवश्यक संसाधन की कमी ऐश्वर्या की पढ़ाई में बाधा बन रही थी।
जब यह बात जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर के संज्ञान में आई, तो उन्होंने छात्रा की मदद के लिए तत्परता दिखाई। ‘साथी समूह’ के माध्यम से समाजसेवियों ने छात्रा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। आज सोमवार को कलेक्टर की उपस्थिति में साथी समूह के सक्रिय सदस्य आकाश कटारिया, अंकित लाठ एवं निश्चल बोहरा के सहयोग से ऐश्वर्या को एक नया लैपटॉप प्रदान किया गया। यह केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि ऐश्वर्या के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन गया है।
यह पहल केवल एक छात्रा की मदद भर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहयोग, मानवीय संवेदना और शिक्षा के प्रति हमारे दायित्व का जीता-जागता उदाहरण है। ऐसे सामाजिक प्रयास से हर प्रतिभा को उसका हक मिल सकता है।’ इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की भी है। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बस सही समय पर थोड़ा सहारा मिलने से बड़ी उड़ान भर सकती है।
साथी समूह के सदस्यों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य

पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह